ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सेक्टर- 9 बाईपास के पास मेट्रो यार्ड पर ये हादसा हुआ है।
बताया जा रहा है कि इको गाड़ी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई, जिसके चलते दिल्ली निवासी समरक और ऋषिराज की मौत हो गई। दोनों अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ राजस्थान के ददरेडा धाम सो मत्था टेक कर वापिस लौट रहे थे।
फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है, वहीं सभी घायलों को भी उपचार के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


