चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, तो बस गिरी जोहड़ में, 2 की मौत, 14 की हालत गंभीर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां निजी बस के ड्राइवर को चलती बस में अचानक दिल का दौरा पड़ा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां निजी बस के ड्राइवर को चलती बस में अचानक दिल का दौरा पड़ा गया और बस जोहड़ में जा गिरी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। हादसा नूरवाला बरसत रोड कृपाल आश्रम के पास पास हुआ।

ये भी बताया जा रहा है कि बस ओवरलोड थी और उसमें करीब 100 सवारी मौजूद थी। कुछ लोग बस की छत पर भी बैठे हुए थे। बस को 33 वर्षीय मुकेश चला रहा था और भैंसवाल मोड़ के पास अचानक उसे हार्ट अटैक आ गया। बस असंतुलित होकर जोहड़ में गिर पड़ी। जिसके बाद घबराए हुए लोग मदद के लिए भागे और हाईवे भी जाम हो गया।

वहीं, घटना के बाद यात्रियों को शीशे के जरिए बस से बाहर निकाला गया, लेकिन ड्राइवर मुकेश और चंदौली गांव के 62 वर्षीय धनराज की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच भी करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *