Jammu-Kashmir News: जम्मू कश्मीर में आतंकियों की ओर से अगवा किए गए सेना के जवान का शव मिला है. जवान का शव अनंतनाग के जंगल से मिला है. सूत्रों ने पुष्टि की है कि जवान के शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं. (Jammu-Kashmir News)
युवक की पहचान हिलाल अहमद के रूप में हुई है. पुलिस सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि सिपाही को कई गोलियां मारी गईं.
इससे पहले सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि अनंतनाग में आतंकियों ने सेना के एक जवान का अपहरण कर लिया है. बता दें कि शुरुआत टेरिटोरियल आर्मी की 161 यूनिट के दो जवानों के अपहरण की खबर थी. खबर थी कि अनंतनाग के वनक्षेत्र से दो जवानों को अगवा किया गया है. हालांकि, एक जवान को गोली लगी थी लेकिन इसके बावजूद वह आतंकियों के चंगुल से बचकर भागने में सफल रहा था.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



