ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: साल 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले की आज 16वीं बरसी है | हमले में संसद भवन के गार्ड, दिल्ली पुलिस के जवान सहित कुल नौ लोग शहीद हुए थे और 16 जवान इस मुठभेड़ में घायल हुए थे | संसद के तत्कालीन शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों से संसद भवन भरा हुआ था | इसी बीच अचानक हुए आतंकी हमलों ने पूरे देश को सन्न कर दिया था |
13 दिसंबर 2001 के दिन पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश–ए–मोहम्मद के 5 आतंकियों ने संसद पर हमले की कोशिश की | पूरी तैयारी के साथ आए इन आतंकियों ने 45 मिनट तक ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी | हमले की जांच में चार मुख्य आरोपियों अफजल गुरू, शौकत हुसैन, एसएआर गिलानी और नवजोत सिंधु को शामिल पाया गया था |
हमले की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी अफजल गुरु को दिल्ली पुलिस ने 15 दिसंबर 2001 को गिरफ्तार किया | संसद पर हमले की साजिश रचने के आरोप में सुप्रीम कोर्ट ने 4 अगस्त, 2005 को उसे फांसी की सजा सुनाई थी और 9 फरवरी, 2013 को अफजल गुरु को दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दी गई |
संसद पर आतंकी हमले की आज 16वीं बरसी
9 लोग शहीद और 16 जवान हुए थे घायल
जैश–ए–मोहम्मद के आतंकियों ने किया था हमला
हमले का मुख्य साजिशकर्ता था अफजल गुरु
Watch Video
https://youtu.be/256-Wx3cYtQ


