महाअघाड़ी के 162 विधायकों का दिखा दम, हयात होटल में सजाी मिनी असेंबली

महराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है, एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस के MLA  इस समय मुंबई के अलग-अलग होटलों में ठहरे हुए हैं। इस…

महराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है, एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस के MLA  इस समय मुंबई के अलग-अलग होटलों में ठहरे हुए हैं। इस बीच एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस के कुल 162 विधायकों ने होटल हयात में मीडिया के सामने परेड कि, सभी MLA को संबोधित करते हुए पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि जनता के चुने हुए विधायक यहां पर बैठे  हुए हैं। सरकार बनाने के लिए हमें एक मौका मिलना चाहिए।

 

अशोक चव्हाण बोले 162 नहीं इससे अधिक हैं हम

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने विधायकों की परेड को संबोधित करते हुए कहा कि हम सिर्फ 162 नहीं हैं। हम 162 विधायकों से अधिक हैं। महाअघाड़ी की ही सरकार बनेगी।अशोक चव्हाण ने कहा कि हम राजभवन गए और 162 विधायकों की चिट्ठी सौंपी है। जनता के चुने हुए विधायक यहां पर बैठे हुए हैं। किसी और को मौका कैसे मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *