South Korea Forest fire: दक्षिण कोरिया के जंगलो में लगी भीषण आग;16 लोगों की मौत, 19 घायल

South Korea Forest fire: दक्षिण कोरिया में शुष्क मौसम और तेज हवाओं के बीच जंगलों में आग लगने से कम से कम 16 लोगों की…

South Korea Forest fire: दक्षिण कोरिया में शुष्क मौसम और तेज हवाओं के बीच जंगलों में आग लगने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए.( 16 people killed, 19 injured in a massive fire in the forests of South Korea news in hindi)

अधिकारियों ने मंगलवार को स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया. दूसरी ओर दमकलकर्मी शुष्क हवाओं के कारण लगी आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं. आग के कारण 43 हजार एकड़ से अधिक भूमि जलकर राख हो गई और 1,300 वर्ष पुराने बौद्ध मठ समेत सैंकड़ों संरचनाएं तबाह हो गईं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग के कारण 43 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन जलकर राख हो गई और 1300 वर्ष पुराने बौद्ध मठ समेत सैंकड़ों संरचनाएं तबाह हो गई हैं. साउथ कोरिया के गृह व सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार एंडोंग, उसके पड़ोसी कस्बों उइसियोंग व सानशियोंग और उल्सान शहर में 5500 से अधिक लोगों को अपने घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है.

दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने मंगलवार को कहा था कि अग्निशमन कर्मियों ने उन क्षेत्रों में लपटों को बुझा दिया है लेकिन मौसम शुष्क होने और तेज हवा के कारण आग फिर से फैल गई. लगभग 9,000 अग्निशमन कर्मी, 130 से अधिक हेलीकॉप्टर और सैकड़ों वाहन आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *