दिल्ली, 2 अक्तूबर
मतदाता सूचियों के SIR को लेकर विवाद के बाद आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया गया।जहां पर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज समेत 150 प्रदर्शनकारियो को हिरासत में लिया गया।बता दें कि आज जंतर-मंतर पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन राज्यसभा सांसद मनोज झा और सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण , वामपंथी दलों और विपक्ष ने SIR के विरोध में प्रदर्शन किया था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।
मोबाइल इंटरनेट सेवाएँ बंद
प्रशासन ने जंतर-मंतर और उसके पास के इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवाएँ बंद कर दी हैँ। कुछ मोबाइल यूजर्स को संदेश मिलें हैं कि क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं अगले आदेश तक बंद कर दी हैं।
दिल्ली पुलिस द्वारा BNS की धारा 163 लागू की गई है। लिखित अनुमति के बिना 5 या उससे ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं हो सकते। लोगों को जुलूस, धरना देने या नारेबाजी और भाषण देने पर रोक लगाई गई है।अगर कोई व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता है तो BNS की धारा 223 और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा बढ़ी
दिल्ली में जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आसापास के इलाके में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। राजधानी के 12 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।इलाके में पुलिस के साथ-साथ RAF के जवानों की तैनाती की गई है।
मुंबई में शाम 4 बजे प्रदर्शन
मुंबई में शाम 4 बजे कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर शिवाजी पार्क में प्रदर्शन का ऐलान किया है।जिसे पार्टी ने जेल भरो आंदोलन’ का नाम दिया है। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने मीडिया में बातचीत के दौरान कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो इस महीने के अंत में CJP दिल्ली जंतर-मंतर पर आंदोलन करेगी।
अन्य खबरें जानें –



