न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौथी बार तिरंगा फहराया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन की खास बातें :-
आज देश मना रहा है आज़ादी की 70वीं वर्षगांठ
आजादी के पावन पर्व को देशवासियों को शुभकामनाएं
त्याग और बलिदान करने वालों को नमन
शहीदों के 125 करोड़ देशवासियों की तरफ से नमन
हमें न्यू इंडिया को बनाना है, न्यू इंडिया का संकल्प लेकर आगे बढ़ना है
125 करोड़ देशवासियों में ना कोई छोटा ना कोई बड़ा है
न्यू इंडिया के लिए सामूहिक संकल्प की जरूरत
न्यू इंडिया समृद्ध हो, शक्तिशाली हो, सुरक्षित हो
हम सभी ऐतिहासिक विरासत के धनी हैं
2022 में आजादी का 75 साल मनाएंगे
निराशा छोड़कर आत्मविश्वास से आगे बढ़ना है
देश के कई इलाकों में प्राकृतिक आपदा-पीएम
गोरखपुर में बच्चों की मौत की घटना काफी दुखद
21वीं सदी के नौजवान 2018 को 18 साल के होंगे
देश की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है
सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया को हमारी ताकत पता चली
गरीबों के लूटने वाले चैन से नहीं सो पा रहे
800 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त
गरीबों को लूटने वालों की नींद उड़ी
सेना के लिए वन रैंक, वन पेंशन
GST का फैसला देश के लिए ऐतिहासिक
दोगुनी रफ्तार से सड़कों, रेल लाइनों का निर्माण
14 हजार से ज्यादा गांव तक पहुंचाई बिजली
29 करोड़ गरीबों का बैंक में अकाउंट खुला
देश प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है
सरकार जो कहती है वो करती है
आतंकवादी के खिलाफ लड़ाई में हम अकेले नहीं
जम्मू-कश्मीर का विकास देशवासियों का कर्तव्य
गाली और गोली से कश्मीर समस्या का हल नहीं
आतंकवादियों को मुख्यधारा में लौटने की अपील
सुरक्षा बलों के प्रयास से कई नौजवान मुख्यधारा में लौटे
कश्मीर में सिर्फ मुट्ठीभर अलगाववादी
कश्मीरियों को गले लगाने से होगा परिवर्तन
सरकार के काम करने का तरीका बदला
सरकार ने फैसले लेने में तेजी लाई है
सरकार के योजनाओं को लागू करने में तेजी आई
जम्मू-कश्मीर के हर व्यक्ति के सपने को पूरा करने की कोशिश
देश के विकास में राज्यों की भूमिका काफी अहम
कालेधन के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी
जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध
राज्य के साथ कंधा मिलाकर चल रही केंद्र सरकार
न्यू इंडिया हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
तंत्र से लोक नहीं बल्कि लोक से तंत्र चले
स्वराज हम सबका कर्तव्य होना चाहिए
नोटबंदी ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने में सफलता दिलाई
लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहा, राज्य का महत्व पता
प्राकृतिक आपदाओं के बीच किसानों की मेहनत अतुलनीय
किसानों ने दाल का रिकॉर्ड उत्पादन किया
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े 6.15 करोड़ किसान
2019 तक हर खेत में पानी पहुंचाने का काम पूरा करेंगे
प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना से दिलाया जाएगा लाभ
हिन्दुस्तान में इस सरकार ने दाल खरीदने की परंपरा शुरू की
नौजवानों को बिना गारंटी बैंकों से लोन दिलाया
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से नौजवानों का लाभ
गुड गर्वनेंस से फैसले लेने में काफी तेजी आई
मातृत्व अवकाश को बढ़ाकर 26 हफ्ते किया
तीन साल में 6 IIT, 9 IIM का निर्माण किया
तीन तलाक से कई बहनें पीड़ित हैं
पूरे देश में तीन तलाक के खिलाफ आंदोलन जारी
तीन तलाक के खिलाफ लड़ने वालों का स्वागत है
देश का जातिवाद, संप्रदायवाद से भला नहीं होगा
आस्था के नाम पर हिंसा को स्वीकार नहीं किया जा सकता
जातिवाद का जहर देश को हमेशा नुकसान देगा
भारत छोड़ो का नारा अब भारत जोड़ो हो गया है
पूर्वी भारत, बिहार, नॉर्थ ईस्ट, ओडिशा, बंगाल के विकास पर विशेष ध्यान
1.25 लाख करोड़ का कालाधन ढूंढ निकाला
भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए सरकार के प्रयास जारी
नोटबंदी के कारण 3 लाख करोड़ रूपये बैंकों में जमा हुआ
नोटबंदी के कारण 2 लाख करोड़ का कालाधन बैंक पहुंचा
नोटबंदी से 3 लाख फर्जी कंपनियों की पहचान हुई
हवाला कारोबार में जुड़ी डेढ़ लाख से ज्यादा कंपनियां बंद हुई
GST से ट्रांसपोर्ट में काफी तेजी आई, चेकपोस्ट सिमटे
आज दुनिया में सबसे ज्यादा युवा हमारे पास
हमें नेतृत्व करने की जिम्मेदारी लेनी होगी
कागज के नोट को डिजिटल बनाया जाएगा
महंगाई पर नियंत्रण से बचत बढ़ी है
भीम एप देश की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी कदम
सरकार ने महंगाई को नियंत्रित किया
तय समय पर काम पूरा करने से सही परिणाम
पड़ोसियों के सात सेटेलाइट लॉन्च करने में सफलता
1942 से 1947 के बीच देश ने सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन किया
अगले 5 वर्ष इसी सामूहिक शक्ति, प्रतिबद्धता, परिश्रम के साथ देश को आगे बढ़ाएं
इस साल काफी खास, 2017 को भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं, चंपारण सत्याग्रह की 100वीं और गणेश उत्सव की 125वीं वर्षगांठ
भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल लोगों की मेहनत सफल हुई।
