Chandigarh News: दर्दनाक हादसा! 11 वर्षीय मासूम बालक बिजली के तार पर गिरा, मौत

Chandigarh News: चंडीगढ़ के विकास नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक घर की दूसरी मंजिल पर खेलते समय…

Chandigarh News: चंडीगढ़ के विकास नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक घर की दूसरी मंजिल पर खेलते समय बिजली की तारों पर गिरने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई. काफी प्रयास के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तार से मुक्त किया, लेकिन वह नीचे गिर गया और बुरी तरह झुलस गया. 11 वर्षीय सूर्या को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

यह घटना 24 अप्रैल की सुबह की है. दुर्घटना के समय सूर्या दूसरी मंजिल पर खेल रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया. गिरते समय वह सड़क पर गुजर रहे बिजली के तारों में फंस गया. घटना के दौरान मौके पर मौजूद दीपक ने बताया कि वह हर दिन की तरह उसी गली से गुजर रहा था तो उसने एक बच्चे को तारों में फंसा हुआ देखा. कई लोग बच्चे को बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कुछ लोग सिर्फ वीडियो बना रहे थे.

इसी बीच कुछ लोग लकड़ी का डंडा लेकर आए और बच्चे को तारों से छुड़ाने की कोशिश करने लगे. एक व्यक्ति ने छड़ी को बच्चे की पीठ पर रखा और उसे ऊपर की ओर धक्का दिया, जिससे वह तारों से छूटकर नीचे खड़ी एक गाड़ी पर गिर गया. इसके बाद उसे तुरंत पंचकूला सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया. जहां उसकी मौत हो गई.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *