ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू कश्मीर में शोपियां के अलग अलग हिस्सों में भारतीय सेना और आंतकवादियो के बीच मुठभेड़ चल रही है।
मुठभेड़ के दौरान भारतीय सेना ने अबतक 11 आतंकियों को ढेर कर दिया है जबकि एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ा है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के चार जवान घायल हो गए है।
साथ ही 50 लोग भी घायल हो गए है जिनकों श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल सुरक्षबलों औऱ आतंकवादियो ंके बीच मुठभेड़ चल रही है।


