ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने निर्देश दिए है कि, अब गुरूग्राम में 10 साल पुराने ऑटो रिक्शा नहीं चलेंगे। अगर चलाए गए तो ये ऑटो रिक्शा जब्त हो जाएंगे।
गुरुग्राम शहर में अनाधिकृत रूप से चलाए जा रहे ऑटो रिक्शा के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस तथा क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण को मिलकर 10 दिन में योजना बनाकर मुख्यमंत्री के पास भिजवाने के निर्देश दिए गए। सीएम ने यह योजना तैयार करने की जिम्मेदारी पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकिल को दी है।
