ऑललाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक सड़क हादसे में दस बच्चों की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह की है।
मिली जानकारी के अनुसार, एक स्कूल वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। अचानक रास्ते में बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिससे हादसे में दस बच्चे मौत का शिकार हो गए। घटना के समय बस में 20 बच्चे सवार थे।

वहीं मौके पर पहुंची पुुलिस ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल अभी तक मृतक बच्चों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

