ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली में आम आदमी पार्टी पंजाब के मामले को लेकर मनीष सिसोदिया के घर में बैठक हुई। इस दौरान अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे, पर पार्टी के 10 विधायक शामिल हुए। सूत्रों का कहना है कि आम आदमी पार्टी के 6 नेता नाराज चल रहे है। क्योकि अरविंद केजरीवाल ने बिक्रम सिंह मजीठिया से मांफी मांगी जिस कारण पार्टी के पंजाब विधायक सुखपाल खैरा ने केजरीवाल को पत्र लिख कर कहा कि यदि उनको बात करनी है तो वो खुद चंडीगढ़ आकर मिलें। एमएलए कुलतार सिंह ने अपने बयान में कहा है कि सभी हमसे पुछ रहे है कि केजरीवाल ने ऐसा क्यो किया हम उनसे पुछने आए है कि उन्होने मांफी क्यो मांगी।
गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल ने शिरोमणी अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया पर ड्रग माफिया के साथ संबंध होने का आरोप लगाया था जिसके बाद बिक्रम मजीठिया ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का केस कर दिया था।
इस के बाद केजरीवाल ने ट्वीट करके उसने मांफी जिसके बाद पार्टी के कई विधायक उनसे नाराज हो गए कि आखिर उन्होने ऐसा क्यो किया। जिसके बाद इस मीटिंग में इस बारे पर चर्चा करने के लिए मनीष सिसोदिया ने अपने घर पर बुलाया था।
- दिल्ली- AAP विधायकों की मीटिंग खत्म
* अरविंद केजरीवाल भी मीटिंग में हुए शामिल
* अमन अरोड़ा, कुलतार सिंह समेत कई विधायक रहे मौजूद
* मनीष सिसोदिया के आवास पर हुई मीटिंग
* 10 विधायकों के साथ मनीष सिसोदिया ने की बैठक
* केजरीवाल के माफीनामे पर हुआ मंथन
* केजरीवाल के जवाब से 10 विधायक संतुष्ट


