नशे में धुत JCB ड्राइवर ने 1 साल के मासूम को सोते हुए कुचला, मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक शराब के नशे में धुत जेसीबी चला रहे ड्राइवर ने 1 साल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक शराब के नशे में धुत जेसीबी चला रहे ड्राइवर ने 1 साल के मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हाली झील में चल रही कंट्रक्शन साइट पर ये हादसा हुआ है, जहां पास ही में बच्चा सोया हुआ था।

jcb1

दरअसल, मध्य प्रदेश से आया एक मजदूर परिवार अपने बच्चे को सुला कर मजदूरी के लिए गया हुआ था, तभी बरेली के श्रवण कुमार ने बच्चे पर जेसीबी चढ़ा दी, जिससे सो रहे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, ये देखकर बच्चे के मां- बाप का भी रो- रो कर बुरा हाल है।

jcb2

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कहा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *