ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जम्मू बस अड्डे पर ग्रेनेड से हमला हुआ जिस कारण कई लोग इस हमले के कारण जख्मी हो गए है। बताया जा रहा है कि इस धमाके के कारण अब तक 25 लोग जख्मी होने की खबर है।
साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि बस में ग्रेनेड बाहर से फेंका गया था। फिलहाल इस मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। साथ ही पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है।






