ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-पानीपत के सेक्टर 25 फ्लोरा चौक पर एक बड़ा हादसा हो जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर रिसने से भयानक आग लग गई जिस कारण इस आग के कारण एक परिवार के चार सदस्य बूरी तरह से झुलस गए। जबकि इस हादसे के कारण एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गैस चुल्हे पर खाना बनाते हुए ये दर्दनाक हादसा हुआ।
वहीं बताया जा रहा है कि मुलरूप से परिवार बंगाल का रहने वाला था। पीड़ित परिवार सेक्टर 25 में एक किराये के कमरे में रहने वाला है। फिलहाल इस मामले का जिम्मेदार बिल्डिंग मालिक को भी बताया जा रहा है।
क्योकि वो क्वाटर बनाकर मजदूरों को किराये पर दे देते है। इस क्वाटर में न तो भागने के लिए रोशन दान है और ना ही कोई रास्ता जिस कारण ये भयानक हादसा हुआ। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

