पंजाब में कैश क्रेडिट लिमिट के 31 हजार करोड़ रुपये के बोझ को लेकर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिले। सीएम ने इस मुलाकात के दौरान लंगर और प्रसाद को जीएसटी से मुक्त करने का मुद्दा भी उठाया। कैश क्रेडिट लिमिट में पंजाब सरकार और केंद्रीय खरीद एजेंसियों के आंकड़ों के बीच फर्क और उस पर ब्याज बढ़ कर पिछले साल 31 हजार करोड़ हो गया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने सीसीएल रोक दी थी। तत्कालीन अकाली-भाजपा सरकार की अपील पर केंद्र से इसे 20 साल के कर्ज में तब्दील कर दिया था।
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिले
पंजाब में कैश क्रेडिट लिमिट के 31 हजार करोड़ रुपये के बोझ को लेकर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिले।…
