अंबाला (पंजाब) : अंबाला के मुलाना में सिख युवक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट में घायल युवक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। दो दिन पहले अंबाला के मुलाना में एक बस में मामूली विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें एक सिख युवक घायल हो गया था। इस मारपीट का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच के क्रम में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उधर SGPC व DGPC ने पुलिस कार्रवाई पर संतुष्टि जाहिर की है। जबकि यह भी कहा जा रहा है कि भले ही यह घटना किसी खास धर्म या संप्रदाय से जुड़ा ना हो, फिर भी इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। वहीं आरोपी युवक की सफाई भी खारिज कर दी गई है। SGPC व DGPC के मेंबरों ने मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है। दरअसल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच तो शुरू कर दी है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि कब तक इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी। और आखिर कब तक हम जरा जरा सी बात पर दूसरे को घायल करते रहेंगे।
सिख युवक के साथ मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार
अंबाला (पंजाब) : अंबाला के मुलाना में सिख युवक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट…
