न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अगर आप पंजाब में रह रहे हैं और आप चाहते हैं ATM से रूपये निकालने की तो आपको सावधान रहना होगा। हो सकता है कि आप ATM में जाएं लेकिन आपको कैश नहीं मिले। या यह भी हो सकता है कि कोई ATM से कैश लूटकर पहले ही फरार हो चुका हो। जी हां, पंजाब में ATM पर अपराधियों ने निशाना बनाया हुआ है और मौका मिलते ही ATM लूटकर बड़े आराम से भाग जाते हैं। एक ऐसा ही मामला फाजिल्का में सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक बैंक को लूटने की कोशिश की। लेकिन गनीमत रही कि कैश बॉक्स तोड़ने में अपराधियों को सफलता नहीं मिली।
दरअसल पिछले कुछ वक्त से पंजाब के कई इलाकों में ATM लूटने की घटना सामने आई है। फाजिल्का में भी अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक के ATM को लूटने की कोशिश की। यह ATM फाजिल्का रेलवे स्टेशन के पीछे है। अपराधी रेलवे परिसर के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और मशीन को तोड़ डाला। लेकिन चोरों को कैश बॉक्स तोड़ने में सफलता नहीं मिली है। हैरानी की बात यह रही कि ATM का गार्ड आराम से सोता रहा और उसका सारी घटना की भनक तक नहीं लगी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

