संसद में गूंजा इराक में लापता 39 भारतीयों का मुद्दा

इराक में लापता 39 भारतीयों के मुद्दे गूंज देश की संसद में गूंज रही है. अकाली दल सांसद चंदूमाजरा ने लोकसभा में इराक में 39…

इराक में लापता 39 भारतीयों के मुद्दे गूंज देश की संसद में गूंज रही है. अकाली दल सांसद चंदूमाजरा ने लोकसभा में इराक में 39 लापता भारतीयों का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि लापता लोगों में से अधिकतर लोग पंजाब से हैं, मैं चाहता हूं कि सरकार इस पर जवाब दे. वहीं स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि इस मुद्दे पर शाम को 5 बजे चर्चा होगी, जिसमें सुषमा स्वराज जवाब देंगी.कांग्रेस पार्टी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव भी ला सकती है. कांग्रेस ने सुषमा पर देश और संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया है. गौरतलब है कि सुषमा स्वराज ने सभी नागरिकों के जीवित होने की बात कही थी, लेकिन सरकार के पास अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं है. इस बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की इराक के विदेश मंत्री डॉ. इब्राहिम अल-एशैकर अल जाफरी से मुलाकात हुई. दोनों के बीच गायब भारतीयों को लेकर भी चर्चा हुई.

 

https://youtu.be/47Z9RgVWNYo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *