संगरूर की कोर्ट ने फिल्म बजरंगी भाईजान में करीना कपूर की मां की भूमिका निभाने वाली अदाकारा अलका कौशल और उसकी मां सुशीला बडोला को 50 लाख का चेक बाउंस होने के मामले में दो-दो साल कैद की सजा सुनाई, जिसके बाद दोनों को संगरूर जेल भेज दिया गया है, बता दें कि एडवोकेट सुखबीर सिंह बताया है कि किसान अवतार सिंह निवासी गांव लागड़िया की अलका के साथ जान-पहचान थी !
उसने टीवी सीरियल बनाने के लिए अवतार से 50 लाख उधार लिए थे। अवतार ने जब अलका से पैसे वापस मांगें तो अलका और उसकी मां ने अवतार को 25-25 लाख के दो चेक दे दिए थे ! लेकिन जब अवतार ने चेक बैंक में लाए वह तो बाउंस हो गए, जिसके बाद उसने मालेरकोटला कोर्ट में केस कर दिया।
