शहीदों के सम्मान में निकली बाइक रैली

पंचकूला : करगिल शहीदों की शहादत को सलाम करने के लिए पंचकूला से अंबाला कैंट तक बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में सैकड़ों…

पंचकूला : करगिल शहीदों की शहादत को सलाम करने के लिए पंचकूला से अंबाला कैंट तक बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में सैकड़ों बाइक सवारों ने हिस्सा लिया, जिसमें युवाओं की संख्या काफी ज्यादा रही। रैली को पूर्व आर्मी कमांडर जनरल पीएन हून और वार डेकोरेटेड इंडिया हरियाणा की निदेशक लिल्ली बावा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पंचकूला से शुरू हुई यह रैली अंबाला कैंट तक गई। पूर्व आर्मी कमांडर जनरल पीएन हून ने बताया कि इस तरह के आयोजन से देशभक्ति की भावना को बल मिलता है। उन्होंने लोगों को चीन और पाकिस्तान के मुद्दे पर जनता को एकजुट होने की अपील की। ये एक आयोजन था शहीदों की शहादत को सम्मान देने का। एक पहल युवाओं को देशभक्ति के सही मायने समझाने का। और इस अदभुत रैली ने साबित कर दिया कि देश के युवाओं के लिए देशभक्ति से बढ़कर कुछ नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *