लश्कर का आतंकी गिरफ्तार, यूपी का रहने वाला है संदीप

Srinagar : पुलिस ने उत्तरप्रदेश निवासी और आतंकी संगठन लश्करे तैयबा के आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। कश्मीर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक मुनीर अहमद खान…

Srinagar : पुलिस ने उत्तरप्रदेश निवासी और आतंकी संगठन लश्करे तैयबा के आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। कश्मीर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक मुनीर अहमद खान ने बताया कि एक अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी संदीप कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। संदीप 2012 में कश्मीर घाटी आया था और एक वेल्डर के रूप में काम कर रहा था। इसके बाद वो शाहिद अहमद के संपर्क में आया और लश्करे तैयबा में शामिल हो गया। संदीप पिछले महीने अनंतनाग में एक थाना अधिकारी फिरोज अहमद समेत छह पुलिस कर्मियों की हत्या का आरोपी था। संदीप पर सुरक्षा बलों पर हमले के अलावा चार बैंकों में डकैती डालने का भी आरोप था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *