न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : आज हम आपको बताएंगे कि कैसे मोबाइल पर खेला जाने वाला एक गेम आपसे आपके बच्चों को हमेशा के लिए जुदा कर सकता है। दरअसल इस गेम का नाम है ‘ब्लू व्हेल’ चैलेंज गेम और रूस में इसकी शुरूआत हुई। लेकिन इसका सबसे खतरनाक पहलू ये है कि आखिर में आपको अपनी जान देनी होती है। जी हाँ तो अगर आपका बच्चा भी इस गेम का दीवाना है तो संभल जाईए, क्योंकि ‘ब्लू व्हेल’ चैलेंज गेम ने पंजाब में भी दस्तक दे दी है।
