मेलबर्न में तिरंगा फहरायेंगी ऐश्वर्या

बॉलीवुड एक्टर ऐश्वर्या राय बच्चन को विश्व सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिय के मेलबर्न में होने वाले भारतीय फिल्म महोत्सव के…

बॉलीवुड एक्टर ऐश्वर्या राय बच्चन को विश्व सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिय के मेलबर्न में होने वाले भारतीय फिल्म महोत्सव के दौरान उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। यह महोत्सव भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा आयोजन है। महोत्सव के दौरान आयोजित ‘सेलिब्रेटिंग इंडिया एट 70’ के दौरान ऐश्वर्या मेलबर्न के फेडरेशन स्कवायर पर भारतीय राष्ठ्रीय ध्वज भी फहरायेंगी। ऐश्वर्या ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनेंगी, जिन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जलवा बिखेर चुकी ऐश्वर्या जल्द ही ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘फैनी खान’ में अनिल कपूर के साथ दिखाई देंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *