मुक्तसर: सोशल मीडिया पर बच्चों के बाल काटने का मामला पूरी तरह से गर्मराया हुआ है. जिससे लोग परेशान और डरे हुए हैं. बाल काटने के इस घटनाक्रम के चलते पूरे गांव में अलग-अलग प्रतिक्रिया दी जा रही हैं. कोई इसे भूत प्रेत से जोड़कर तो कोई इसको तंत्र मंत्र से जोड़ कर देख रहा है. ऐसा ही मामला मुक्तसर जिला के गिदड़बाहा के नजदीकी गांव भारु में भी सामने आया है, जहां 12 साल की लड़की के रात के अंधेरे में किसी ने बाल काट लिए जिसके चलते पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. परिजनों ने बताया कि जो लड़की पहले हंसती-खेलती और खुश रहती थी. बाल काटने की घटना के बाद बिल्कुल भी बोल नहीं रही और पूरी तरह सदमे में है और पूरा परिवार भी सदमे में है. लड़की के परिजनों ने मांग की कि ऐसा करने वाले पर प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई कर इंसाफ दिलाया जाए और ऐसा करने वालों की तलाश की जाये |
मुक्तसर: 12 साल की लड़की की चोटी काटने का मामला
मुक्तसर: सोशल मीडिया पर बच्चों के बाल काटने का मामला पूरी तरह से गर्मराया हुआ है. जिससे लोग परेशान और डरे हुए हैं. बाल काटने…
