भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर इनामों की बारिश

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की टीम ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन क्या किया, टीम के साथ…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की टीम ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन क्या किया, टीम के साथ ही खिलाड़ियों पर इनामों की बारिश शुरू हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को जहां 50-50 लाख रूपये इनाम देने की घोषणा है, वहीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाली हरमनप्रीत को पंजाब सरकार ने 5 लाख रूपये देने का एलान किया है। इसके साथ ही हरमनप्रीत को सरकारी नौकरी देने की बात भी कही गई है। वहीं मिताली राज को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप फाइनल तक ले जाने के लिए तेलंगाना बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चामुंडेश्वर ने कार देने का एलान किया है। चामुंडेश्वर मिताली राज को BMW कार देकर सम्मानित करेगी। इसके पहले भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी मिताली राज को शानदार प्रदर्शन के लिए साल 2007 में कार गिफ्ट की थी। मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। हाल ही खत्म हुए विश्व कप में मिताली ने 409 रन बनाए थे। इसके पहल मिताली विश्व में सर्वाधिक रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी बनी हैं। विश्व कप में 1000 रन से ज्यादा बनाने का रिकॉर्ड भी मिताली राज के पास ही है। वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिला टीम की विकेट कीपर सुषमा वर्मा को डीएसपी का पद देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *