बैंक जाने से पहले सोच लें, चार दिन तक लगा रहेगा ताला

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अगर आपको रूपयों की जरूरत है तो एटीएम से जल्द से जल्द निकाल लें, नहीं तो हो सकता है कि आप एटीएम…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अगर आपको रूपयों की जरूरत है तो एटीएम से जल्द से जल्द निकाल लें, नहीं तो हो सकता है कि आप एटीएम के बाहर आप कतार में खड़े रहें और रूपये खत्म हो जाएं। ये हम नहीं कह रहे हैं क्योंकि शनिवार से लेकर मंगलवार तक बैंक बंद रहेंगे। इस कारण एक बार फिर नोटबंदी जैसा नजारा देखने को मिल सकता है। एक तरफ छुट्टियों का सीजन शुरू हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ इसका सीधा असर बैंकिंग सेक्टर पर पड़ा है। दरअसल शनिवार से मंगलवार तक लगातार चार दिन बैंकों में कामकाम ठप रहेगा। क्योंकि महीने के दूसरे शनिवार को बैंक में कामकाज बंद रहता है, वहीं 13 अगस्त को रविवार है। अगर आप सोमवार को बैंक जाना चाहते हैं तो याद रखें 14 अगस्त को जन्माष्टमी और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है। यानी की चार दिनों तक बैंक पर ताले लगे रहेंगे।

हालांकि एटीएम आपके लिए राहत की सौगात लेकर आया है, इस लिहाज से आप एटीएम से रूपये निकाल सकते हैं। लेकिन इसका ध्यान रखें कि लगातार चार दिनों तक बैंक पर ताले लगे रहने से हो सकता है कि एटीएम भी खाली हो जाए। ये भी हो सकता है कि आप एटीएम के बार खड़े के खड़े रह जाएं। ध्यान देने वाली बात यह है कि बैंक बंद रहने के कारण आपको दिक्कत तो आ सकती है, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग आपकी मदद कर सकता है। इसलिए आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। फिर भी अगर आप बेकार की किचकिच से बचना चाहते हैं तो जल्द से जल्द एटीएम से जरूरत के रूपये निकाल लें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *