बलात्कारी Gurmeet की सुरक्षा में तैनात पांच कमांडो गिरफ्तार #RamRahimVerdict

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : राम रहीम की सुरक्षा में लगे हरियाणा पुलिस के पांच कमांडो को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार करके निलंबित किया जा…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : राम रहीम की सुरक्षा में लगे हरियाणा पुलिस के पांच कमांडो को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार करके निलंबित किया जा चुका है। गृह विभाग ने सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। इन कंमांडो ने 25 अगस्त को सीबीआई कोर्ट में दोषी ठहराये जाने के बाद राम रहीम को छुड़ाने की नाकाम कोशिश की थी। इन पर पुलिस ने देशद्रोह का मामला दर्ज कर दो निजी सहित हरियाणा पुलिस के कमांडो कृष्ण कुमार, विजय कुमार, अजय, बलवान और राम सिंह को गिरफ्तार कल लिया था। गिरफ्तार किये कमांडो हेड कांस्टेबल विजय कुमार और राम सिंह सिरसा का रहने वाला है।

सुरक्षाकर्मी हेड कांस्टेबल विजय सिंह सिरसा के छतरियावाली गांव का रहने वाला है। बाबा के काफिले में लगे जैमर गाड़ी का चालक विजय कुमार हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल है और  वो पिछले तीन साल से बाबा राम रहीम के साथ था। उधर विजय कुमार के गांव में रहने वाले लोग उसे निर्दोष बता रहे हैं। लिविंग इंडिया से बातचीत में गांव के लोगों ने बताया कि विजय महज अपनी ड्यूटी कर रहा था। उसका और उसके परिवार के किसी के सदस्य का परिवार के डेरे से किसी तरह का लेना-देना नहीं है। ग्रामीणों की मानें तो विजय अपने उच्चाधिकारियों के निर्देशों का बस पालन कर रहा था। उन्हें बेवजह फंसाया गया है।

  • गिरफ्तार पांचों कमांडो पर लगा देशद्रोह का आरोप
  • बाबा राम रहीम को भगाने की साजिश में शामिल
  • गिरफ्तारी के साथ विभाग ने सभी को किया निलंबित
  • निलंबित कमांडो के परिजनों ने की जांच की मांग

वहीं विजय कुमार के पिता धर्मपाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि विजय कुमार ड्राइवर के पद पर तैनात था। उन्होंने भी उसे निर्दोष बताते हुए गिरफ़्तार कमांडो राम सिंह पर आरोप लगाया। कहा कि राम सिंह की गलत हरकत का खामियाजा उनके बेटे को भुगतना पड़ रहा है। गौरतलब है कि विजय कुमार का छोटा भाई भी हरियाणा पुलिस में कार्यरत है। वह फिलहाल फतेहाबाद जिले के थाने में तैनात है। उन्होंने मांग किया है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए, तभी सारी सच्चाई सामने आ सकेगी। क्योंकि जो भी हो निलंबित कर्मियों ने उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन किया है।

दूसरी तरफ बलात्कारी बाबा राम रहीम की सुरक्षा में तैनात और पंचकूला का दूसरा कमांडो राम सिंह भी हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था। उसे कुछ दिन पहले ही डेरा की सिक्यूरिटी में भेजा गया था। इससे पूर्व वह फतेहाबाद में कोर्ट की सुरक्षा में तैनात था। वह  सिरसा के शकरमंदोरी गांव का रहने वाला है। उसकी भी गिरफ्तारी के बाद उसके गांव के लोगों ने बताया की राम सिंह डेरा का आना-जाना था और फिलहाल डेरा की सुरक्षा में तैनात था। लेकिन वो पूरी तरह से निर्दोष है, उसकी गिरफ्तारी की बात सुनकर सभी को गहरा धक्का लगा है। इस मामले की बारीकी से जांच करने की जरूरत है।

 

#RamRahimVerdict  #DeraSachaSauda

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *