फिरोज़पुर: जहां एक तरफ पंजाब की जवानी नशे के दलदल में धसती चली जा रही है। वही एक 27 वर्षीय दिव्यांग एक हाथ से जिला स्तर पर क्रिकेट में चौके छक्के लगाकर धूम मचा रहा है।

शहीदों की धरती जिला फिरोज़पुर का रहने वाला नौजवान अमरीक सिंह, इसने खेल विभाग और सरकारों से मांग की है कि उसे हैंडीकैप क्रिकेट टीम में मौका दिया जाये, ताकि वो अपने शहर और देश का नाम रौशन कर सके।

अमरीक सिंह ने कहा ‘मुझे क्रिकेट का शौक बहुत पहले से है, लेकिन एक्सीडेंट होने के कारण मेरा एक बाजू काटना पड़ा। उसके बावजूद मैने क्रिकेट खेलना नहीं छोड़ा। मैं धन्यवाद करता हूं अपने कोच और साथियों का जिसने मेरा हौसला बढ़ाकर पूरा साथ दिया।

उधर अमरीक सिंह के दोस्तों का कहना है की हम इस खिलाड़ी के खेल से बहुत प्रेरित हैं कि बाज़ू होने के बावजूद अच्छा खेलता है।

कोच बिट्टू मेहता ने कहा ‘जिला स्तर पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में 4 गेंदों में 10 रन की जरूरत थी पर इस खिलाड़ी ने लास्ट की दो बालो में दो छक्के लगा कर अपनी टीम को मैच जिताया था।’ उन्होंने कहा की ये खिलाड़ी भविष्य में बहुत अच्छा क्रिकेट खेलता है। उन्होंने खेल विभाग और सरकार से मांग की कि इस खिलाड़ी की ओर ध्यान दें।
