अमृतसर (पंजाब) : अमृतसर में दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप के मैनेजर से 8 लाख 84 हजार रूपये लूटकर फरार हो गए। मैनेजर बैंक में रूपये जमा कराने जा रहा था, इसी दौरान अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। दरअसल अमृतसर के अल्फा वन के पास पेट्रोल पंप का कर्मी रूपये जमा कराने के लिए बैंक जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार लुटेरे आए और रूपये लूटकर फरार हो गए। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गया। वहीं मैनेजर नारायण दास के मारपीट भी की। अपराधियों ने जिस अंदाज में इस घटना को अंजाम दिया है उससे पुलिस भी सकते में आ गई है। लूट का शिकार हुए मैनेजर ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

मैनेजर ने पुलिस को बताया कि वो रूपये लेकर बैंक में जमा कराने के लिए जा रहा था, इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। हालांकि मैनेजर ने लुटेरों के मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर चोरों को पता लगाने की कोशिश कर रही है। हालांकि पुलिस कह रही है कि सीसीटीवी से सामने आए लुटेरों की शक्ल जानी-पहचानी लग रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिस तरह से इस लूट कांड को अंजाम दिया गया है उससे पुलिस की मुस्तैदी पर सवालिया निशान लग गया है। दिनदहाड़े जिस तरह से लूट करके अपराधी फरार हो गए उससे कहीं ना कहीं सुरक्षा में चूक का परिणाम कहा जा सकता है। लेकिन पुलिस जांच में खुलासा हो जाएगा कि आखिर किसने लूट को अंजाम दिया है।
