पटियाला में इन दिनों बदमाशों के होंसले इस कदर बुलंद हो गए है की वह शरेआम वारदात करने से संकोच नहीं करते ऐसा ही एक मामला पटियाला के अनारदाना चौंक पर ढाबे में देखने को मिला जहां रोटी खाने वालो पर कुछ लोगो ने तेज़ धार हथियारो से हमला कर दिया जिसमे 4 लोगो को बुरी तरह से चोटे आयी जिन्हे इलाज के लिए पटियाला के सरकारी राजिंदरा हस्पताल में भर्ती करवाया गया , होटल में हुयी यह वारदात साथ की दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।
सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है की कुछ लोग हाथो में कुछ हथ्यार उठा कर भाग रहे है और वह ढाबे पर हमला कर रहे है , जानकारी देते हुए ढाबा मालिक ने कहा की कुछ लोग ढाबे में रोटी खा रहे थे की अचानक बाहर से कुछ लोगो ने हमला कर दिया जिस से ढाबे को भी नुकसान हुआ और कुछ लोग बुरी तरह से घायल हुए।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/896459213867906/

