पंजाब में बेखौफ शराब तस्करों का पुलिस पर हमला

होशियारपुर : शहर के भगत नगर इलाके में शनिवार की देर शाम अवैध शराब कारोबारियों के हमले में एक्साइज और सीआईए टीम के कई सदस्य…

होशियारपुर : शहर के भगत नगर इलाके में शनिवार की देर शाम अवैध शराब कारोबारियों के हमले में एक्साइज और सीआईए टीम के कई सदस्य घायल हो गए। दरअसल अवैध शराब के कारोबार की सूचना पर टीम छापेमारी करनी पहुंची थी। इसी दौरान 20 से 25 की संख्या में तेजधार और अन्य हथियारों से लैस लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। टीम में शामिल लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागें। हालांकि घटना में वाइन कॉन्ट्रैक्टर और सीआईए टीम के तीन सदस्य घायल हो गए। जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बारे में घायल वाइन कॉन्ट्रैक्टर कंपनी के मुलाजिम राजकुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब का अवैध धंधा करता है। इसकी तस्दीक करने के लिए एक आदमी को भेजा तो मामला सही निकली। छापेमारी के लिए भगत नगर गई एक्साइज और सीआईए टीम के साथ वो भी वहां पहुंचे। इसी दौरान 20 से 25 की संख्या में हथियारों से लैस लोगों ने टीम पर हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। अन्य लोगों ने किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर एक की हालत गंभीर बनी हुई है। भले ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है लेकिन एक बात साफ है कि इस घटना ने साबित कर दिया है कि पुलिस से लेकर सरकार के दावे शराब तस्करों के आगे फेल हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *