पंचकूला: पहरे में पंजाब, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

पंजाब:- डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की पेशी के मद्देनजर पंजाब में भी सुरक्षा व्यवथा कड़ी कर दी गई है। फाजिल्का, संगरूर, पटियाला, राजपुरा, मोगा,…

पंजाब:- डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की पेशी के मद्देनजर पंजाब में भी सुरक्षा व्यवथा कड़ी कर दी गई है। फाजिल्का, संगरूर, पटियाला, राजपुरा, मोगा, बठिंडा, फ़िरोज़पुर, जीरकपुर, लहरागागा में सेना के द्वारा  जहाँ फ्लैग मार्च किया गया , वहीँ पंजाब डीजीपीस सुरेश अरोड़ा ने भी कई शहरों में सुरक्षा व्यवस्था जा जायजा लिया।

हरियाणा:- साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की पेशी के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने सोमवार को राज्य के लगभग सभी जिलों में विशेष कंट्रोल स्थापित कर दिए, मंगलवार को हर जिले का जायजा पुलिस अधिकारीयों द्वारा लिया गया , क्यूंकि सरकार भी अभी बार संत रामपाल मामले में बने हालातों से सबक लेते हुए गलती दोहराना  नहीं चाहती , लिहाजा हरियाणा के चप्प- चप्पे पर सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। आपकी टीवी स्क्रीन पर पंचकूला, सिरसा, हिसार, अम्बाला, टोहाना, फतेहाबाद की तस्वीरें है !

पंचकूला: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम साध्वी यौन शोषण मामले में 25 अगस्त को पंचकूला के विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई होनी है। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पंचकूला को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जगह-जगह पर नाकेबंदी की गई है। पंचकूला पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान सभी वाहनों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। उधर पंचकूला सेक्टर 23  स्थित नामचर्चा घर में डेरा समर्थक एकत्रित हो रहे हैं। कई नाको में पुलिस और डेरा समर्थक के बीच नोकझोक की सूचना मिली है। वहीं पुलिस के वरीय पदाधिकारी सुरक्षा प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं।

हरियाणा के सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के बाबा गुरमीत राम रहीम से जुड़े साध्वियों के यौन शोषण के मामले को लेकर पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में आज सुनवाई हुई है !

साल 2002 में बाबा गुरमीत राम रहीम पर साध्वियों के यौन शोषण के आरोप लगे थे. इसके बाद इसकी जांच हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंप दी थी. एक युवती ने राम रहीम पर यौन शौषण का आरोप लगाते हुए एक पत्र मीडिया, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पीएम के नाम जारी किया था !

इसके बाद हरियाणा और पंजाब में खूब बवाल मचा. हाई कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए 24 सितंबर 2002 को सीबीआई को इस पत्र के आधार पर जांच का जिम्मा सौंपा था. सीबीआई ने जांच को पूरा कर रिपोर्ट को जुलाई 2007 में स्पेशल कोर्ट को सौंप दिया था. सीबीआई की ओर से गवाही और बहस पूरी कर ली गई है !

डेरा प्रमुख की ओर से अपने बचाव में दो युवतियों को गवाह के तौर पर पेश करने की अर्जी दी गई. इसे सीबीआई के वकील की बहस के बाद खारिज कर दिया गया था. अब इस मामले में सुनवाई और बहस पूरी हो चुकी है. पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट कभी भी आरोप तय करके अपना फैसला सुना सकती है !

सूत्रों के मुताबिक संत रामपाल मामले में बने हालात से सबक लेते हुए इस बार भाजपा सरकार ने पुलिस और प्रशासनिक इंतजामों के साथ-साथ पॉलिटिकल लेवल पर भी निबटने का फैसला किया है. इस कड़ी में भाजपा के सीनियर लीडर जहां संत राम-रहीम से संपर्क करके उनसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांग रहे हैं !

WATCH VIDEO

https://youtu.be/ry_ecdJtor8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *