नशे में धुत ड्राइवर ने दो बच्चों को रौंदा, एक की मौत

जालंधर : एक कार चालक नशे में इतना धुत था कि उसने दो मासूमों को रौंद दिया। इसमें एक ने मौके पर ही दम तोड़…

जालंधर : एक कार चालक नशे में इतना धुत था कि उसने दो मासूमों को रौंद दिया। इसमें एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ये हादसा हुआ है लुधियाना के बहादुर रोड स्थित एक बस्ती में। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई, चारों तरफ चीख पुकार सुनने को मिल रहा था। दरअसल शराब के नशे में धुत एक कार चालक इस वारदात का कारण बना। घटना में मारे गए दोनों मासूमों को अंदाजा भी नहीं था कि खेलते-खेलते उनके उपर कहर टूटने वाला है।

हुआ ये कि लुधियाना के बहादुर रोड पर शराब के नशे में धुत एक इंडिका कार चालक ने तेज रफ्तार के कारण कार से संतुलन खो दिया। जिस कारण कार गरीब बस्ती के एक मकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसकर दो बच्चों को रौंद दिया। इसमें 5 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह साल की दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल मासूम को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं  बच्चों के माता-पिता ने गुहार लगाई है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही आरोपी के शराब के नशे में होने की पुष्टि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *