नवरात्र में बेफिक्र होकर करें मां की आराधना, व्रत में मदद करेंगे ये नुस्खे

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : नवरात्र शुरू हो गया है, गुरूवार को मां के शैलपुत्री के रूप की आराधना की गई। इसके साथ ही चारों तरफ…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : नवरात्र शुरू हो गया है, गुरूवार को मां के शैलपुत्री के रूप की आराधना की गई। इसके साथ ही चारों तरफ भक्तिमय माहौल देखा जा रहा है। नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में लोग नौ दिनों तक व्रत भी रखते हैं। आपको हम बताते हैं कि व्रत के दौरान क्या खाएं, जिससे आपके शरीर को पोषक तत्व मिले। साथ ही स्वास्थ्य के नजरिए से काफी फायदा पहुंचे।

फल : व्रत में सबसे ज्यादा अच्छा फल खाना होता है। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी, वहीं ताजे फलों से मूड फ्रेश रहेगा। आप फलों का जूस भी पी सकते हैं।

साबूदाना : साबूदाना में काफी मात्रा में स्टॉर्च होता है। इसमें वसा और प्रोटीन भी शामिल है। अगर कुछ मीठा खाने का मन करे तो साबूदाना का खीर बनाएं। आप साबूदाना की खिचड़ी भी खा सकते हैं।

दही : व्रत के दौरान आपके शरीर के लिए दही काफी फायदेमंद होगा। यह पानी की कमी पूरी करता है और शरीर का तापमान भी संतुलित रहता है। दही को लस्सी बनाकर पी सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स : व्रत के दौरान ड्राई फ्रूट्स खीर में डालकर खा सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स का सबसे ज्यादा फायदा यह मिलता है कि एक तो भूख नहीं लगेगी, वहीं शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती रहेगी।

कुट्टू : कुट्टू के आटे में आयरन, फॉस्फोरस, मिनरल्स होता है। साथ ही इसमें फाइबर, प्रोटीन और विटामिन-बी की मात्रा भी अधिक होती है। इसे आप रोटी या हलवा बनाकर खा सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *