नंगल: पड़ाहों में हो रही बारिश के पिछले 24 घंटे में भाखड़ा डैम का जलस्तर 1.78 फीट बढ़ कर 1649.90 पहुंच गया है। भाखड़ा बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार डैम में पानी की आवक 50724 क्यूसिक दर्ज की गई है। डैम में आए पानी में से 19626 क्यूसिक पानी पावर प्लांटों के माध्यम से छोड़ कर 149.22 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस बार भाखड़ा डैम का जलस्तर पिछले साल आज के दिन की तुलना में 16.20 फीट अधिक है।
पिछले कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश के मंडी, बरोट तथा मनाली एरिया, जो इस डैम में पानी की आमद के प्रमुख स्रोत हैं, में भारी बारिश के कारण सतलुज उफान पर है जिससे सबसे ज्यादा परेशानी बेला एरिया ( पंजाब ) के गांवों में बनी हुई है। इसके साथ ही पंजाब में मानसून ने भी दस्तक दे दी है। अभी स्थिति कंट्रोल में है, लोग को घबराने की जरूरत नहीं है !
