दिल्ली पुलिस पर सवाल, कस्टडी में युवक ने की खुदकुशी

दिल्ली : यहां के जहांगीरपुरी थाने के अंदर पुलिस कस्टडी में एक युवक ने देर रात सुसाइड कर लिया। इससे नॉर्थ वेस्ट जिले के अफसरों समेत…

दिल्ली : यहां के जहांगीरपुरी थाने के अंदर पुलिस कस्टडी में एक युवक ने देर रात सुसाइड कर लिया। इससे नॉर्थ वेस्ट जिले के अफसरों समेत लोकल पुलिस स्टाफ में हड़कंप में है। युवक को एक महिला की गुमशुदगी के मामले में संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। देर रात युवक ने थाने के टॉयलेट में अपने ही गमछे से खिड़की पर लटक कर जान दे दी।

दरअसल जहांगीरपुरी थाने के बाथरूम की खिड़की से लटक कर एक 35 साल के युवक ने अपनी जान दे दी। घटना बीती रात करीब 2 बजे की है जब राजकुमार नाम के शख्स से पुलिस पूछताछ कर रही थी। उसके बाद उसने बाथरूम जाने की बात कही और वहां जाकर गमछे को खिड़की से बांधा और फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि पुलिस कस्टडी में इस तरह से किसी की मौत होना अपने आप कई सवालिया निशान खड़े करता है। पुलिस ने मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया है।

सूत्रों की मानें तो मृतक राजकुमार के एक महिला से अवैध संबंध थे, जो उसी स्कूल में काम करती थी। वो महिला कुछ दिनों से लापता थी। इसकी शिकायत जहांगीरपुरी थाने में दर्ज की गई थी। पुलिस उसी मामले में युवक को ढूंढ रही थी और कुछ दिन पहले महिला उसके घर कासगंज भी गई थी। जब इसकी जानकारी युवक को हुई तो वो खुद ही थाने आ गया था। पुलिस का कोई भी आलाधिकारी इस मामले पर बोलने को राजी नहीं है। एसडीएम इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *