दमदार बैटरी के साथ शानदार कैमरा

दिल्ली : हुवेई ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन ऑनर 8 प्रो लांच किया हैं। इस फोन से कंपनी का दावा है कि वो…

दिल्ली : हुवेई ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन ऑनर 8 प्रो लांच किया हैं। इस फोन से कंपनी का दावा है कि वो भारतीय ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। यूरोप और चीन की मार्केट में जगह बनाने के बाद कंपनी इस फोन के जरिए भारतीय बाजार में दबदबा बनाना चाहती हैं। ऑनर 8 प्रो 12 मेगापिक्सल के डबल कैमरे के अलावा डबल फ्लैश है। सेल्फी के शौकीनों के लिए फोन में 8 मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। ऑनर 8 की खासियत इसका पावरफुल किरिन 960 प्रोसेसर हैं। फोन में 6 जीबी रैम की सुविधा दी गई है। फोन की बैटरी 4000 एमएएच की है जो लगभग डेढ़ दिन तक चल सकती है। इसके अलावा फोन की 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी इसे खास बनाती है।
ऑनर की स्क्रीन 5.7 इंच की हैं, और यह एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन नोगुट पर चलेगा। कंपनी ने इसकी कीमत 29,999 रूपये रखी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *