जम्मू&कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइंस में हुए आतंकी हमले में 4 सीआरपीएफ जवानों सहित 8 जवान शहीद हो गए..और 5 अन्य घायल हैं..शनिवार को सुबह आतंकियों ने पुलिस लाइन पर बड़ा हमला किया था ! आतंकी डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइंस में दाखिल हो गए जिसके बाद सुरक्षाबलों ने उन्हें बाहर निकालने के लिए बड़े स्तर पर ऑपरेशन शुरू किया ! इस हमले में तीन आतंकी मारे गए हैं ! दो आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं और तीसरे के शव की तलाश जारी है !
पुलवामा में आतंकी हमले में शाहिद हुये CRPF के जवान जसवंत का पार्थिक शरीर आज गुरूग्राम पहुंचेगा, बता दें कि गांव शेखुपुरा माजरी में अंतिम संस्कार किया जाएगा ! पुलिस लाइंस पर फिदायीन हमले में 8 जवान शहीद थे जिनमें जसवंत सिंह भी शामिल हैं !
WATCH VIDEO
