लुधियाना (पंजाब) :लुधियाना में शनिवार की रात करीब 9 बजे सालेम टाबरी इलाके में एक चर्च के बाहर खड़े 40 साल के पादरी सुल्तान मसीह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने पादरी को गोली मारी और फरार हो गए। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल पादरी को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। पादरी पर गोली चलाने के बाद अंधेरा फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
