चंडीगढ़: तीर अंदाज़ों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

चंडीगढ़: ​चीन में वर्ष 2017 की विश्व विद्यालय खेलों के लिए चुने गये पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के तीर अंदाज़ों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह का समय…

चंडीगढ़: ​चीन में वर्ष 2017 की विश्व विद्यालय खेलों के लिए चुने गये पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के तीर अंदाज़ों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह का समय पर दखल देने के लिए धन्यवाद किया जिस के कारण उनका इस अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में हिस्सा लेना यकीनी हो सकेगा। ना उम्मीद हुये विद्यार्थियों की अपील पर शीघ्र कार्यवाही करते हुये मुख्यमंत्री ने पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के उपकुलपति को खेलों में हिस्सा लेने के लिए इन तीरअंदाजों को आवश्यक फंड शीघ्र जारी करने के आदेश दिये। मुख्यमंत्री ने आवश्यक खर्चे की राशि जमा करवाने की अंतिम सीमा खत्म होने के कुछ घंटे पहले दखल किया।…तीरअंदाजों ने मुख्यमंत्री को यहां सरकारी निवास पर मिलकर फंडों की कमी के कारण सुनेहरी अवसर से वंचित ना जाने को यकीनी बनाने के लिए उनका हार्दिक धन्यवाद किया। यूनिवर्सिटी ने स्रोतों की कमी के कारण फंड देने से इंकार कर दिया था..19 से 30 अगस्त तक ताईपाई में हो रहे अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले के लिए इन तीरअंदाजों को चयन होना पंजाब के लिए गौरव की बात है और मुख्यमंत्री ने अपनी शुभकामनाए देते हुये उम्मीद जाहिर की कि वह अपने वतन का नाम उंचा करेगें..खेलों को उत्साहित करने में स्वयं गहरी दिलचस्पी लेने वाले मुख्यमंत्री ने अपने प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह को तीरअंदाजों के लिए नया साजो सामान खरीदने से संबधित बकाया पड़ी फाईलों को शीघ्र स्वीकृति देने के लिए कहा..मुख्यमंत्री के निर्देशों पर कार्यवाही करते हुये विश्व विद्यालय ने मंगलवार की शाम तीरअंदाज प्रभजोत कौर, इंद्रजीत वर्मा, अमनजीत सिंह, लवजीत सिंह और सनेहल मनधेर के लिए आवश्यक फंड जारी कर दिये।

https://youtu.be/D-vNLXhaWuU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *