चंडीगढ़: छेड़छाड़ मामले के आरोपी विकास बराला और उसका दोस्त गिरफ्तार

चंडीगढ़: आइएस अधिकारी की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ के मामले में बुधवार को पुलिस ने हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और…

चंडीगढ़: आइएस अधिकारी की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ के मामले में बुधवार को पुलिस ने हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष को गिरफ्तार कर लिया ! पुलिस ने नोटिस देकर दोनों को पेश होने को कहा था ! दोनों आरोपी दोपहर को सेक्टर 26 थाने में पेश हुए जहां पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया !
 
दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354D, 341 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया था ! लेकिन बुधवार को पुलिस ने 365 और 511 दो गैर जमानती धाराओं को और जोड़ दिया !
इससे पहले बुधवार को पुलिस और विकास बराला के बीच लुका-छुपी का खेल भी चलता रहा ! विकास बराला और उसके दोस्त आशीष को पूछताछ के लिए पुलिस ने 11 बजे बुलाया था लेकिन विकास ने समन लेने से इनकार कर दिया ! इसके जवाब में पुलिस उनके सेक्टर 7 स्थित घर पर नोटिस जिपकाकर आ गई !
इसके बाद विकास बराला और उनके दोस्त आशीष पुलिस थाने पहुंचे ! इस बीच मीडिया और पब्लिक का बड़ा हुजूम भी थाने के आस-पास पहुंचा हुआ था जिसे संभालने के लिए थाने में अतिरिक्त फोर्स लगाई गई ! आपको बता दें कि विकास बराला के पिता ने इस मामले पर बयान जारी कर कहा है कि अगर विकास दोषी पाया जाता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *