घूसखोर SDM शिल्पी पात्रा दत्त को CBI की रिमांड

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : चंडीगढ़ से एक अधिकारी की गिरफ्तारी ने साफ कर दिया है कि सरकार की नाक के नीचे भी अधिकारी रिश्वत मांगने…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : चंडीगढ़ से एक अधिकारी की गिरफ्तारी ने साफ कर दिया है कि सरकार की नाक के नीचे भी अधिकारी रिश्वत मांगने से नहीं चूक रहे। हुआ ये कि सीबीआई ने शनिवार की देर रात चंडीगढ़ के सेक्टर 27 स्थित घर में छापेमारी करके एसडीएम SDM शिल्पी पात्रा दत्त को 50 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। रविवार को SDM शिल्पी पात्रा दत्त को एक दिन की CBI रिमांड पर भेज दिया गया है। CBI ने डील करवाने वाले बीएस बराड़ को भी रिमांड पर लिया है।

दरअसल शनिवार की देर रात CBI ने सेक्टर 27 स्थित मकान नंबर 2525 पर छापा मारकर SDM शिल्पी पात्रा दत्त को 50 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। SDM पर आरोप है कि एक सील प्रोपर्टी को रिलीज करवाने के एवज में उन्होंने 5 लाख रूपये रिश्वत की मांग की थी। आखिर में प्रापर्टी डीलर और एसडीएम के बीच दो लाख में डील हुई। प्रापर्टी डीलर रिश्वत की पहली किश्त 50 हजार लेकर SDM को देने पहुंचा था, इसी दौरान CBI ने रेड करके SDM को पकड़ा।

दरअसल SDM शिल्पी पात्रा दत्त की जून में ही चंडीगढ़ ईस्ट में नियुक्ति थी। उनके पास म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन की ज्वाइंट कमिश्नर का भी प्रभार था। वो चंडीगढ़ की मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी हैं। सेक्टर अनाज बाजार स्थित एक वाणिज्यिक संपत्ति से जुड़े मामले को लेकर उन्होंने पांच लाख रूपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी जानकारी मिलने पर CBI ने जाल बिछाकर SDM शिल्पी पात्रा दत्त को पति के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में SDM के पति को भी एक दिन के रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार SDM शिल्पी पात्रा दत्त की रिमांड के दौरान CBI की कोशिश है कि उनसे पूछताछ में मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की जाएगी। लेकिन CBI को क्या हासिल होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। हालांकि इस घटना से एक बड़ा सवाल सामने आया है। और वो बड़ा सवाल यह है कि जिस तरह से चंड़ीगढ़ में बैठे अधिकारी बेखौफ रिश्वत की मांग कर रहे हैं, उससे दूरदराज के इलाके में क्या हाल होगा। जाहिर है इस घटना ने सरकार की सक्रियता पर सवालिया निशान लगा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *