गर्मदलियों के खिलाफ कनाडा सरकार करे कार्रवाई- CM अमरिंदर सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरिंदर सिंह ने भारत में फूट डालने व विवादों को खड़ा करने के लिए गर्मदलियों को कनाडा सरकार की तरफ से…

पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरिंदर सिंह ने भारत में फूट डालने व विवादों को खड़ा करने के लिए गर्मदलियों को कनाडा सरकार की तरफ से काबू करने की जरूरत पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री ने यह मामला कनाडा के सांसद रमेश्वर सिंह संघा, जो मुख्यमंत्री से मिलने के लिए आए थे, के सामने उठाया है। कैप्टन ने कहा कि खालिस्तानी समर्थकों समेत ऐसे तत्वों का कनाडा के राजनीतिक माहौल पर कोई प्रभाव नहीं बन सका और ये लोग भारत के लोगों को भ्रमित कर पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बद्किस्मती से गर्मदलीय लोग सोशल मीडिया का प्रयोग कर भारत में फूट डालना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की एजैंसियां सोशल मीडिया पर पूरी नजर रख कर चल रही हैं तथा गर्मदलियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पंजाब को पुन: पैरों पर खड़ा करने के लिए उद्योग व निवेश को राज्य में लाने के लिए यत्न कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कनाडा सरकार को ऐसी ताकतों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाहर बैठे गर्मदलीय तत्वों के नापाक इरादे हमारे प्रयासों को पटरी से उतार सकते हंै तथा पंजाब की तरक्की में यह लोग बाधा बन सकते हैं। कैप्टन अमरेन्द्र ने कहा कि यह मुटठी भर लोग अपने झूठे प्रचार के द्वारा पंजाबियों समेत आप्रवासी भारतीयों की तरफ से भारत व कनाडा के विकास व प्रगति में डाले जा रहे योगदान को क्षति पहुंचा रहे हैं।

https://youtu.be/X9mj7XXpogM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *