कोटकपूरा: कोटकपूरा में लॉ एंड ऑर्डर की हालात इस कदर बिगड़ गई कि बदमाश सरेआम लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, बता दें कि कुछ दिन पहले दुकान में बैठी एक महिला के गले से चोर चेन छिनकर फरार हो गया था जिसकी सीसीटीवी फुटेज सामने आई है !
वहीं दूसरी तरफ पीड़ित राकेश कुमार ने उसकी बहन रक्षा बंधन पर राखी बांधने आई थी तो घर के बहार कोई मोटर साइकिल सवार चेन खिंच कर फरार हो गया ! साथ ही कहा कि पुलिस ने फुटेज देखने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, वहीं जांच अधिकारी ने कहा कि जल्द ही फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी !
