केंदर सरकार द्वारा पंजाब के मुख्य प्रदूषित शहरों में संगरूर मुख्य,धान की फसल के बाद बचे फूस को आग लगाने पर होते है लोग धुएं से परेशान.
धान की फसल के बाद बचे फूस को आग लगाने के बाद आती है लोगो को परेशानी,सांस की बीमारी और आखों की बीमारी से जूझते है लोग,वही सबसे ज्यादा धान की फसल में पहले स्थान पर आने वाला संगरूर शहर अब सबसे प्रदूषित शहरों में भी नंबर 1 .राजनितिक लोग कर रहे है इस पर अपनी राजनीती.
केंदर सर्कार द्वारा पंजाब में मुकाय प्रदूषित शहरों में संगरूर शहर सबसे आगे आया है जहा केंदर सर्कार के सर्वे ने संगरूर शहर को प्रदूषित शहर माना है.वही इसके बारे में केंदर सरकार का कहना है की संगरूर शहर प्रदूषित शहरों में मुख्य आ रहा है.इसपर पूरी जानकारी लेते हुए सामने आया की शहर में ज्यादा ट्रैफिक और फैक्ट्री के प्रदुषण के इलावा हर साल धान की फसल के बाद बचे फूस को किसान आग लगाता है जिसके बाद वो धुआँ पुरे शहर में फ़ैल जाता है और वातावरण को तो प्रदूषित करता ही है साथ ही लोगो की सेहत को भी ख़राब करता है.लोगो से बात करने पर उन्होंने बताया की रोजाना कटे जाने वाले पेड़ों की वजह से भी प्रदुषण ज्यादा फ़ैल रहा है और इसमें सरकार को चाहिए की लोगो के सहयोग के साथ प्रदुषण पर रोक लगायी जा सके.लोगो का कहना है की आम जनता को भी चाहिए की वो रोजाना के फालतू के प्रदुषण को रोके.
वही इसके बारे में राजनितिक लोग भी राजनीती कर रहे है और किसानो पर प्रदूषण का सारा इल्जाम थोप्प रहे है.संगरूर से मौजूदा संसद विजयइंदर सिंगला ने कहा की वो समय समय पर किसानो के धान के फूस को आग लगाने की वजाये उन्हें कोई दूसरा रास्ता अपनाने के लिए कसलाह दे रहे है और साथ ही उन्होंने कहा की पर्शाशन भी इसके खिलाफ अगर कोई सख्त कदम उठाये तो उसके लिए भी किसानो को पर्शाशन की बात को मन्ना चाहिए.वही साबका MLA प्रकाश चाँद गर्ग ने कहा की प्रदूषण को लेकर सरकार सिर्फ मजाक कर रही है और किसानो को कोई सहूलत दिए बिना ही आदेश दे रही है.उन्होंने कहा की सरकार को चाहिए की किसानो को मशीन मुहैया करवाई जाये ताकि वो धान के फूस को आग न लगाए.
डाक्टरों का कहना भी यही है की आने वाले समय में धुएं से बचने के लिए मुँह पर मास्क लगाने चाहिए ताकि सांस की बिमारियों के मरीज धुएं से बच सके और साथ ही बीमारी लगने से भी बच सके.उन्होंने कहा की प्रदूषण हर तरह का ही खतरनाक है चाहे वो पानी का है ध्वनि का और या फिर धुएं का,आम जनता को अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए खुद ही ध्यान रखना चाहिए.
अभी तो केंदर सरकार ने संगरूर शहर को मुख्य प्रदूषित शहरों में गिना है और आने वाले समय में धान की फसल के बाद जब फूस को आग लगायी जाएगी तो संगरूर पहले पइदान पर आएगा ये देखना होगा क्यूंकि सरकार और पर्शाशन के लिए किसानो द्वारा धान के फूस को आग लगाना एक चुनौती रहती है.

