दिड़बा के आढ़ती कपिल देव को अगवा करनेवाला गिरोह पुलिस गिरफ्त में

संगरूर: जेल में बैठ कर ही कुलविंदर सिंह (काला) अपने बक्की साथियों के साथ किडनैपिंग के प्लान बना रहा था जिसमे उन्होंने आसान लोगो को…

संगरूर: जेल में बैठ कर ही कुलविंदर सिंह (काला) अपने बक्की साथियों के साथ किडनैपिंग के प्लान बना रहा था जिसमे उन्होंने आसान लोगो को किडनैप करने का निशाना बनाया और उसमे से दिर्बा का रहने वाला कपिल देव (आढ़तिया) उनको किडनैप करना आसान लगा,अपनी पिछली सजा काटने के बाद कुलविंदर सिंह ने अपना एक गैंग बनाया जिसके बाद वो रोजाना कपिल देव की गतिविधियों पर नजर रखने लगे क्यूंकि उन्हें पता था की कपिल देव आड़तियाँ है और उसका एक भट्ठा भी है तो कुलविंदर को पता चला की उसके पास पैसे की कमी नहीं है जिसको लेकर वो कपिल देव पर नजर रखने लगे.इसके बाद कुलविंदर सिंह ने सहजपुरा रोड पर एक सुनसान जगह पर किराये का कमरा लिए जहा उन्होंने कपिल देव को रखने की स्कीम बनायीं,और उसके बाद 17 जुलाई को जब कपिल देव भट्ठा की और जा रहा था तो कुलविंदर (काला) ने अपने साथियों के साथ उसको वह मिला और उसको बातो में लगा कर कपिल को कार में धक्का दे उसे उसी सुनसान घर में ले गए जहा वो कमरा काला ने किराए पर लिया हुआ था.

मीडिया से बात करते कपिल ने बताया की उसको उस घर में कई दिन रखा गया और आरोपी उसके ही फ़ोन से उसके घर बात कर रहे थे.आरोपियों ने कपिल के परिवार वालो को डराया धमकाया और कहा की अगर उन्हें डेढ़ करोड़ रुपये न मिले तो वो कपिल देव को मौत के घात उतर देंगे लेकिन इतने पैसा न होने के चलते कपिल देव के घर वालो ने ज्यादा रकम बताते हुए कुलविंदर सिंह और उनके साथियों को 26 लाख रुपये देने का वायदा किया जिसके बाद आरोपी इतनी रकम लेने के लिए तैयार हो गए.उसके बाद आरोपियों ने कपिल के घर वालो को अनाज मंडी ककराला रोड पर बुलाया और कहा की आप लोग पैसे रख जायो और 20 मिंट के बाद कपिल को उसी जगह से ले जाना और कपिल के घर वालो ने ऐसा ही किया जिसके बाद कपिल बेहोशी की हालत में उनको मिला.

SSP संगरूर से बात करने पर उन्होंने बताया की कपिल का परिवार उनके पास 20 जुलाई को आया और उन्होंने तुरंत मामला दर्ज कर पुलिस की स्पेशल टीम बनायीं और आज उन्होंने सफलता पूर्वक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिसमे से मुख सरगना कुलविंदर सिंह काला को पकड़ लिया है 2 दोषी अभी फरार है जिसकी पड़ताल की जा रही है और उन्हें जल्दी ही हिरासत में ले लिया जायेगा.उन्होंने दोषियों से 15 लाख रुपये की ब्रांडी की है और साथ ही एक रिवॉल्वर और पिस्तौल भी बरामद की है,इसके इलावा एक कार और मोटरसिक्ले भी पुलिस ने दोषियों से बरामद की. उन्होंने बताया की ये आरोपी TV में क्राइम के सीरियल देखते थे जिसके बाद इन्होने इस पूरी घटना में अपना मोबाइल इस्तेमाल नहीं किया और सिर्फ कपिल के मोबाइल से ही इन्होने कपिल के परिवार के साथ बात की थी.पुलिस ने बताया की काला के ऊपर इससे पहले भी मुक़दमे दर्ज है और ये एक मुख्य दोषी था जिसकी उन्हें तलाश थी.पुलिस अभी इनपर मामला दर्ज आगे की जाँच शुरू कर रही है और बचे आरोपियों को भी पकड़ने के लिए अपनी टीम के साथ अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *