बॉलीवुड एक्टर अनुष्का शर्मा अपने ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। अभी वो इम्तियाज अली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रोमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरूख खान की मुख्य भूमिका है। इसके पहले इम्तियाज अली ने ‘जब वी मेट’ फिल्म बनाया था, जो सुपरहिट साबित हुआ था। ‘जब हैरी मेट सेजल’ फिल्म के प्रोमोशन के दौरान अनुष्का ने खुलासा किया है कि फिल्मों में उनके आने की वजह करीना कपूर खान हैं। ‘जब वी मेट’ फिल्म में करीना ने गीत का किरदार जिस अंदाज में निभाया था, वो उन्हें आज भी आकर्षित करता है। अनुष्का ने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता के साथ ‘जब वी मेट’ फिल्म देखी थी, जिसके बाद उन्होंने फैसला ले लिया कि उन्हें फिल्मों में काम करना चाहिए।
करीना की वजह बॉलीवुड में रखा कदम
बॉलीवुड एक्टर अनुष्का शर्मा अपने ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। अभी वो इम्तियाज अली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘जब…
