एम्बुलेंस में ऑक्सीजन नहीं मिला तो मरीज ने तोड़ा दम

फतेहगढ़ साहिब : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिला में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। 108 नंबर सरकारी एम्बुलेंस में ऑक्सीजन न लगने के…

फतेहगढ़ साहिब : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिला में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। 108 नंबर सरकारी एम्बुलेंस में ऑक्सीजन न लगने के चलते 40 वर्षीय एक मरीज की जान चली गई, जिसके चलते मरीज के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। दरअसल, फतेहगढ़ साहिब जिला के बीमार सिविल अस्पताल के सिस्टम ने एक मरीज की जान ले ली। हुआ ये कि यहां लाए गए एक मरीज को सांस लेने में तकलीफ आ रही थी। जिसे डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद सरकारी अस्पताल की 108 नंबर वाली एम्बुलेंस से मरीज को पीजीआई ले जाया गया, लेकिन उसमें ऑक्सीजन ही नहीं थी और मरीज ने दम तोड़ दिया।

इसके बाद मरीज के परिजनों ने सिविल अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों का कहना था कि अगर ऑक्सीजन होता तो मरीज की मौत न होती। मरीज को अक्सर रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल लाया जाता था, क्योंकि मरीज का पीजीआई में पहले भी ऑपरेशन हो चुका था। वहीं परिजनों के हंगामें के बाद पुलिस ने जांच का बस भरोसा दिला दिया। दूसरी तरफ अस्पताल के इमरजेंसी स्टॉफ ने दलील दी कि मरीज की नाजुक हालत देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया गया था। एम्बुलेंस स्टॉफ को लिखित सूचना दी गई थी कि मरीज को ऑक्सीजन लगाया जाए। हैरानी की बात यह है कि तमाम दावों के बीच लापरवाही के चलते एक मरीज की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *